{"_id":"5e3cb23b8ebc3ee5a16861b7","slug":"fire-in-parliament-house-annexe","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद भवन एनेक्सी में लगी आग, पुलिस अधिकारी बोले शॉर्ट सक्रिट से लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद भवन एनेक्सी में लगी आग, पुलिस अधिकारी बोले शॉर्ट सक्रिट से लगी
Fri, 07 Feb 2020 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
संसद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली जिला पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों में बृहस्पतिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब संसद भवन की एनेक्सी में आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
हालांकि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची थीं। पुलिस अधिकारी आग का कारण शॉर्ट सकट बता रहे हैं।
नई दिल्ली पुलिस जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग की सूचना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मिली थी। आग संसद भवन की एनेक्सी के कमरा नंबर-6 में लगी थी। संसद भवन के अंदर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने ही आग पर तुरंत काबू पा लिया था। संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन