फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in noida

गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, भारी नुकसान

Mon, 30 Jun 2014 06:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 30 Jun 2014 06:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in noida

नोएडा के सेक्टर-59 स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख इसकी सूचना फैक्ट्री के पास मौजूद चाय बनाने वाले ने दमकल विभाग को दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल जलकर स्वाहा हो गया।
विज्ञापन


एफएसओ शांतनु कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह पौने चार बजे मिली। सूचना मिलते ही स्टेशन पर खड़ी चार दमकल की गाड़ियों समेत कई दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री में गत्ता होने के चलते आग लगातार बढ़ती जा रही थी। आग की भयावहता देख फेज वन व फेज टू स्थित दोनों फायर स्टेशनों से और पांच दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।


करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। गनीमत रही की आग में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कंपनी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed