IPL मैच के दौरान स्टेडियम में लगी आग, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली डेयर डेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार रात हो रहे आईपीएल सीजन 7 के मैच को उस समय बीच में ही रोकना पड़ा, जब स्टेडियम में तेज आवाज के बाद तेजी से धुंआ उठने लगा।
तेजी से उठे धुएं को देखकर लोगों ने समझा कोई आग लगी है। धुंआ देखकर थोड़ी देर के लिए मैच को भी रोक दिया गया।
हालांकि इस दौरान खिलाड़ी मैदान में रहे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत धुएं वाली तरफ दौड़ लगाई वहां से इशारा मिलते ही दोबारा खेल शुरू हो गया।
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में हुई घटना
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार देर रात आईपीएल मैच के दौरान तेज आवाज के बाद उठे धुंए से हड़कंप मच गया।
उस दौरान राजस्थानय रॉयल्स बैटिंग कर रही थी जबकि पंजाब किंग्स एलेवन के खिलाड़ी मैच जीतने की कोशिश में लगे थे।
जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के गेट नंबर छह और सात के बीच स्टेडियम के पिछले हिस्से में एक तेज आवाज हुई। उसके बाद ऊपर की तरफ धुंआ उठा।
खिलाड़ी भी डर गए!
स्टेडियम में तेजी से धुंआ उठने के बाद दर्शकों के साथ खिलाड़ियों की नजर भी उधर चली गई। घटना की खबर मिलते ही आलाधिकारी तुरंत मौकेपर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वहां खाना बनाने का काम चल रहा।
उसी दौरान किसी भी चीज में आग लगी। हालांकि अभी इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। खबर लिखे जाने तक घटना पर काबू पा लिया गया था।