{"_id":"5cf2c252bdec22071035913c","slug":"fire-in-a-commercial-building-at-sector-51-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : चार मंजिला इमारत के ऊपरी तल पर लगी भीषण आग, दो बैंक खाक होने से बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : चार मंजिला इमारत के ऊपरी तल पर लगी भीषण आग, दो बैंक खाक होने से बाल-बाल बचे
Sun, 02 Jun 2019 03:12 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 02 Jun 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
बिल्डिंग में लगी आग की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-51 होशियारपुर स्थित चार मंजिला इमारत की ऊपरी तल पर देर रात भीषण आग लग गई। इस इमारत के प्रथम तल पर पंजाब नेशनल बैंक और ओबीसी बैंक हैं। गनीमत रही कि आग अन्य तल पर नहीं फैली।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात साढ़े बजे आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
होशियारपुर के शर्मा मार्केट में चार मंजिला कॉमर्शियल इमारत है। इसमें ज्यादातर विभिन्न कंपनियों के दफ्तर हैं। रात करीब 8 बजे चौथी मंजिल पर बने दफ्तरों से अचानक धुआं और आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरे चौथे फ्लोर पर फैल चुकी थी। दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। इमारत की अधिक ऊंचाई होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। वहां तक पानी नहीं पहुंच पाया। ऊपर जाने का रास्ता धुएं से ब्लॉक हो गया था।
सेक्टर-49 कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। गनीमत रही हादसे के वक्त किसी भी फ्लोर पर कोई व्यक्ति नहीं था। इमारत में आग बुझाने के उपकरण नहीं लगे थे। जिन दफ्तरों में आग लगी, उनमें लोगों को फाइनेंस और लोन दिलाने काम होता है। दमकल विभाग ने आग बढ़ने से रोक दी और बैंक बच गए लेकिन फिर भी लाखों का नुकसान होने की आशंका है।