फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in 4 places of delhi, couple injured

राजधानी में 4 अलग-अलग जगह लगी भीषण आग, दंपति झुलसे

Thu, 27 Apr 2017 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Apr 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
fire in 4 places of delhi, couple injured
आग से हुआ नुकसान - फोटो : ani

राजधानी में अलग-अलग चार जगह आग लग गई। ईस्ट विनोद नगर में मकान में लगी आग में दंपति झुलस गए। गंभीर हालत में मुन्नी (35) और इनके पति मुकेश यादव (39) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

 

इधर, नरेला के नंगली-पूना में एक गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। वहीं गांधी नगर में गारमेंट फैक्टरी में भी भीषण आग लग गई। दोनों हादसों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं कीर्त‌ि नगर में भी भीषण आग लग गई। पुलिस हादसों में आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


हादसा नंबर-1
पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्थित जय भारती कैंप के एक मकान में मंगलवार रात 11 बजे रहस्यमयी हालात में आग लग गई। प्राइवेट नौकरी करने वाले मुकेश यादव अपनी पत्नी मुन्नी के साथ मकान में रहते हैं। दोनों की कोई संतान नहीं है। पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलते देखकर पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दरवाजा तोड़ने पर बेड पर मुकेश व उसकी पत्नी झुलसे हुए मिले। मुन्नी 80 फीसदी और मुकेश 45 फीसदी झुलसे हैं। पुलिस ने दोनों को पहले एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में दोनों को जीटीबी रेफर कर दिया गया। घर में आग कैसे लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां भी लगी आग

fire in 4 places of delhi, couple injured
आग से हुआ नुकसान - फोटो : ani

हादसा नंबर-2
नरेला स्थित नंगली-पूना के एक गोदाम में मंगलवार रात 9.25 बजे भीषण आग लग गई। डीआरडी कॉलेज के पास 2100 गज में बने गोदाम में जूते, बेल्ट, बैग, गारमेंट और अन्य सामान रखा था। मामले की सूचना मिलने पर दमकल की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। रात करीब दो बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हादसा नंबर-3
तीसरे मामले में गांधी नगर इलाके में सुभाष मोहल्ला, मकान नंबर-5900 में रात करीब 11.51 बजे भीषण आग लग गई। यहां चार मंजिला फैक्टरी में गारमेंट के अलावा कुछ वेस्ट मैटेरियल भी रखा हुआ था। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ी। देर रात 3.30 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

की‌र्त‌ि नगर-4

कीर्त‌ि नगर ‌इलाके में भी भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के ‌ल‌िए 14 फायर टेंडर बुलाने पड़े।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed