फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire flaring intermittently in Chandni Chowk reason for the fire has come FSL team is investigating

अब तक बह चुका 10 लाख लीटर पानी: चांदनी चौक में रह-रहकर धधक रही आग, सामने आई आगजनी की वजह; FSL टीम कर रही जांच

Sat, 15 Jun 2024 06:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jun 2024 06:48 PM IST
सार

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम जब कटरा मारवाड़ी में आग लगी थी तब से अब तक दमकल की गाड़ियों के 100 से अधिक फेरे लगने के अलावा 10 लाख लीटर पानी वहां पर डाला जा चुका है। 

विज्ञापन
Fire flaring intermittently in Chandni Chowk reason for the fire has come FSL team is investigating
कपड़ों का मलबा होने की वजह से बार-बार आग भड़क रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदनी चौक के नई सड़क स्थित कटरा मारवाड़ी में लगी आग को भले ही काबू पा लिया गया हो, लेकिन रह-रहकर वहां पर आग धधक रही है। आग आगे और न बढ़े इसको ध्यान में रखते हुए मौके पर दमकल की छह गाड़ियां लगातार काम कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि कपड़ों का मलबा होने की वजह से बार-बार आग भड़क रही है।

विज्ञापन

दरअसल पूरी मार्केट में साड़ी, सूट, लहंगे और ड्रेस मेटेरियल का काम होता था। ऐसे में ऊपरी सतह की आग को बुझ गई है। तेज गर्मी की वजह से पानी सूखते ही आग दोबारा भड़क जाती है। बाकी जहां आग लगी थी, वहां का तापमान अभी इतना ज्यादा है कि वहां से मलबा हटाया जाना संभव नहीं है। ऐसे में दमकल की गाड़ियों से वहां लगातार पानी डाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम जब कटरा मारवाड़ी में आग लगी थी तब से अब तक दमकल की गाड़ियों के 100 से अधिक फेरे लगने के अलावा 10 लाख लीटर पानी वहां पर डाला जा चुका है। हालात को देखते हुए लग रहा है कि यहां पर कूलिंग के लिए अभी दो दिन और लग जाएंगे।

विज्ञापन

वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम को पता चला कि कटरा मारवाड़ी की दूसरी मंजिल में लगे एसी के आउट डोर में चिंगारी निकलने के बाद आग लगी। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। शनिवार को क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

नई सड़क ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक महेंद्रू ने बताया कि कटरा मारवाड़ी के अनिल मार्केट और भगवती मार्केट में आग लगी थी। आग से अनिल मार्केट की 125 और भगवती मार्केट की 50 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। उनके अनुसार 175 दुकानें पूरी तरह जल गई हैं। हालांकि पुलिस 120 दुकानें ही जलने की बात कर रही है।

दीपक ने बताया कि आग लगने के बाद पूरे नई सड़क एरिया की बिजली व्यवस्था बाधित हुई तो कटरा मारवाड़ी को छोड़कर उसे दोबारा से बहाल कर लिया गया है। शुक्रवार को चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने घटना स्थल का मुआएना किया। कारोबारियों ने उनको अपनी परेशानियां बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed