{"_id":"6a741d33156b28eb0804e98b","slug":"fire-broke-out-suddenly-ate-patel-nagar-police-station-in-delhi-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: पटेल नगर थाने में सुबह-सुबह अचानक लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: पटेल नगर थाने में सुबह-सुबह अचानक लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
Thu, 06 Aug 2026 11:06 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:06 AM IST
सार
दिल्ली के पटेल नगर थाने में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग एसएचओ के कमरे और अन्य कमरों में लगी थी। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
पटेल नगर थाने में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली के पटेल नगर थाने में आज सुबह लगभग 9:15 बजे अचानक आग लग गई। लोगों के अनुसार, आग थाना अध्यक्ष के कमरे और साथ में एक और कमरे में फैली थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। इस घटना में किसी भी तरह की जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन