{"_id":"65aa423708371e6d5201f3b2","slug":"fire-broke-out-on-the-sixth-floor-of-drdo-building-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: डीआरडीओ की बिल्डिंग की छठी मंजिल पर लगी आग, दमकल विभाग की 18 गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: डीआरडीओ की बिल्डिंग की छठी मंजिल पर लगी आग, दमकल विभाग की 18 गाड़ियां मौके पर
Fri, 19 Jan 2024 03:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:04 PM IST
विज्ञापन
डीआरडीओ बिल्डिंग में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
डीआरडीओ मेटकाफ हाउस बिल्डिंग की छठी मंजिल पर आग लग गई। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कुल 18 फायर टेंडरों ने आग पर काबू पा लिया है। कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर 12:12 बजे सिविल लाइंस में डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) की इमारत में आग लगने की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि छठी मंजिल पर एक मीटिंग हॉल में आग लगते ही सभी कर्मचारी इमारत से बाहर आ गए।#WATCH | Delhi: A fire broke out on the sixth floor of the DRDO Metcalfe House building. No injuries reported so far. The fire has been doused by a total of 18 fire tenders. Cooling operations underway.
विज्ञापन
(Source: Delhi Fire Service) https://t.co/9zjVqkCIHb pic.twitter.com/k8ButVYWxeविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 19, 2024
पीतमपुरा की चार मंजिला इमारत में आग लगने से छह की मौत
उत्तर-पश्चिम जिले के पीतमपुरा इलाके में बृहस्पतिवार रात एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है। आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ लोगों ने छत पर जाकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। दमकल की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।