फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in vehicles parked in warehouse inside New Ashok Nagar police station

Delhi Fire: न्यू अशोक नगर थाने के अंदर मालखाने में खड़े वाहनों में लगी भीषण आग, 125 से अधिक वाहन जले

Wed, 20 May 2026 02:04 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 20 May 2026 02:04 AM IST
सार

आग की लपटे उठीं तो आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस स्टाफ ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। आग से करीब 125 से अधिक केस प्रॉपर्टी के वाहन जल गए।

विज्ञापन
Fire broke out in vehicles parked in warehouse inside New Ashok Nagar police station
थाने से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने के मालखाने में मंगलवार दोपहर में आग लग गई। थाने के नजदीक पेट्रोल पंप मौजूद है। आग की लपटे उठीं तो आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस स्टाफ ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। आग से करीब 125 से अधिक केस प्रॉपर्टी के वाहन जल गए।

थाने के नजदीक दल्लूपुरा दमकल केंद्र मौजूद है, लेकिन वहां से गाड़ियां पहले ही किसी अन्य कॉल पर निकली थीं। इस बीच नोएडा से यूपी दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। बाद में दिल्ली से भी 10 गाड़ियां पहुंच गईं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। दोपहर करीब 2.20 बजे पर काबू पा लिया गया। आग से 58 कारें, 40 बाइक, 4 ऑटो, 3 टेंपो, 5 ई-रिक्शा, एक तेल टैंकर और 20 पैडल रिक्शा जल गए। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस आग लगने के संबंध में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप विधायक ने दमकल टीम के देरी से पहुंचने का आरोप लगाया

कोंडली से आम विधायक कुलदीप कुमार ने दमकल कर्मियों पर एक घंटे में घटना स्थल पर पहुंचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दमकल केंद्र चंद कदमों की दूरी पर मौजूद था, बावजूद इसके दिल्ली से दमकल की गाड़ियां काफी देर में पहुंची। उन्होंने घटना स्थल के कुछ वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट करने के अलावा लिखा भी।

पुलिस व दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, आग कैसे लगी, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-राजीव कुमार, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed