{"_id":"62a91d6142461f31db06ed0f","slug":"fire-broke-out-in-dtc-bus-in-azadpur-all-passengers-evacuated-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"DTC Bus Fire: आजादपुर में डीटीसी बस में लगी आग, धुंआ निकलते ही कंडक्टर ने सभी यात्रियों को निकाला सुरक्षित बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DTC Bus Fire: आजादपुर में डीटीसी बस में लगी आग, धुंआ निकलते ही कंडक्टर ने सभी यात्रियों को निकाला सुरक्षित बाहर
Wed, 15 Jun 2022 05:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:44 AM IST
सार
आजादपुर इलाके में डीटीसी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में पंद्रह यात्री सवार थे। इंजन से धुंआ निकलते ही कंडक्टर ने सभी यात्रियों सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आजादपुर में डीटीसी बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादपुर इलाके में मंगलवार सुबह डीटीसी की एसी बस में अचानक आग लग गई। इससे बस में सवार पंद्रह यात्री बाल-बाल बच गए। इंजन से धुंआ निकलते ही कंडक्टर ने सभी यात्रियों सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
उसके बाद बस धूं-धूं कर जलने लगी। कंडक्टर ने हालांकि बस में मौजूद आग बुझाने वाले उपकरण से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई। दमकल अधिकारियों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बस चालक प्रवीण ने बताया कि बस रूट संख्या 116 की एसी बस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सवारियों को लेकर शाहबाद डेयरी जा रही थी। आजादपुर फल मंडी के पास अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। बदबू आते ही कंडक्टर ने बस को रोकने के लिए कहा। कंडक्टर ने यात्रियों को तुरंत बस से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान इंजन से आग निकलने लगी। कंडक्टर ने बस में रखे आग बुझाने वाले उपकरण से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से भड़क गई। बस चालक ने तुरंत घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। चालक का आरोप है कि दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में देर लगी। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।