फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in a warehouse located in a three-storey building in Sadar Bazaar.

Delhi NCR News: सदर बाजार की तीन मंजिला इमारत में बने गोदाम में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
-सदर बाजार के पहाड़ी धीरज, गली दादाराम के एक गोदाम में लगी थी, अलग-अलग फ्लोर पर बना था बिजली के उपकरण, खिलौने और बर्तन का गोदाम
विज्ञापन

-संकरी गली होने के चलते दमकल की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंची, काफी मशक्कत के बाद 10 गाड़ियों ने एक घंटे बाद आग पर पाया काबू
-सुरक्षा के लिहाज से आसपास की कई इमारतों को कराया गया खाली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बुधवार शाम को एक तीन मंजिला इमारत में बने गोदाम में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग बेहद संकरी गली में बने एक गोदाम में लगी थी। आग की लपटे उठीं तो आसपास की कई इमारतों को एहतियात के तौर पर खाली करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बेहद संकरी गली होने की वजह से घटनास्थल तक पानी पहुंचाने के लिए हौज पाइप जोड़े गए। बाद में करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी। सदर बाजार थाना पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आग लगने के समय इमारत में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। दमकल विभाग डिप्टी फायर चीफ एके मलिक ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6.15 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि पहाड़ी धीरज, गली दाताराम की एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई है। खबर मिलते ही एक टीटीएल गाड़ी के अलावा दमकल की बाकी गाड़ियों को भेजा गया। आग पर काबू पाने का काम शुरू हुआ। यहां करीब 25 गज की इमारत में बेसमेंट के अलावा ग्राउंड फ्लोर और ऊपर तीन मंजिले बनी हुई थीं। यहां पर बिजली के उपकरण, खिलौने और बर्तन के गोदाम बने थे। आग लगते ही सारा सामान जलने लगा। इस बीच कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने करीब 7.10 बजे आग पर काबू पा लिया। अब बाग की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article