फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire broke out in a plastic factory in narela delhi 15 fire tenders on the spot

दिल्ली : नरेला की प्लास्टिक फैक्टरी में आग, मौके पर दमकल की 22 गाड़ियां, जारी है अग्निशमन अभियान

Sun, 15 May 2022 06:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 May 2022 06:09 AM IST
सार

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 22 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। 

विज्ञापन
fire broke out in a plastic factory in narela delhi 15 fire tenders on the spot
नरेला में हादसा - फोटो : ani

विस्तार

राजधानी में आग लगने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शनिवार देर रात नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन आग दो मंजिला इमारत को पूरी तरह से अपने चपेट में ले चुकी थी। आग को मध्यम दर्जे का घोषित कर वहां एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को भेजा गया। दमकल अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने सूचना नही है। खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


दमकल अधिकारी ने बताया कि रात 9.10 बजे दमकल विभाग को नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एच ब्लॉक में आग लगने की जानकारी मिली। आस पास के स्टेशनों से तुरंत दमकल की 12 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया। आग फैक्ट्री की दो मंजिल में फैल चुकी थी और फैक्ट्री से आग की लपटें निकल रही थी। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले वहां की फैक्ट्री की बिजली की सप्लाई को कटवाया और फिर आग को बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए 10 बजे इसे मध्यम दर्जे का घोषित कर मौके पर 13 और गाड़ियों को बुला लिया गया। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि आग भूतल से शुरू हुई। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली और दो मंजिल को अपने चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री में एक दो लोग ही मौजूद थे, जो आग लगते ही बाहर निकल गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग में एडीओ एके शर्मा ने रविवार सुबह बताया कि कल रात फैक्ट्री में आग लगने के बाद से ही उसे बुझाने का काम जारी है। दरअसल, हम अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। हम बाहर से आग बुझा रहे हैं। अगले 2-3 घंटों में इसके नियंत्रित होने की उम्मीद है। 


बता दें कि बीते 24 घंटे के अंदर दिल्ली में आगजनी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए, जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इमारत के तीन मालिकों समेत पांच के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि इमारत में बहुत बड़ी लापरवाहियां बरती जा रही थीं। 

30 तक पहुंच सकती है मृतकों की संख्या
फायर अधिकारी ने बताया कि हमें कुछ और अवशेष मिले हैं और ऐसा लगता है कि दो-तीन शव होंगे। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो सकती है। इमारत में आग ने इसलिए तेजी पकड़ी क्योंकि यहां बहुत सारे प्लास्टिक के सामान थे। अधिकारी ने ये भी बताया कि जब आग लगी तो 50 लोगों की बैठक चल रही थी। चूंकि दरवाजा बंद था इसलिए वह अंदर ही फंस गए। राहत व बचाव कार्य खत्म हो चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed