{"_id":"6289217c99716241d12c3f31","slug":"fire-broke-out-in-a-furniture-warehouse-near-bajrang-chowk-in-bhalswa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : फर्नीचर गोदाम में लगी आग पर काबू, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : फर्नीचर गोदाम में लगी आग पर काबू, कोई हताहत नहीं
Sun, 22 May 2022 12:35 AM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 22 May 2022 12:35 AM IST
सार
दिल्ली दमकल सेवा ने बताया कि बजरंग चौक के पास एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर कुछ समय बाद काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
फर्नीचर गोदाम में लगी आग
- फोटो : ANI
विस्तार
भलस्वा में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई को दमकल अधिकारी
विज्ञापन
एनएस मीणा ने बताया कि लगभग 10:11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। हमने बहुत तेजी से काम किया और आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग अब काबू में है।
विज्ञापन
After receiving a fire call at around 10:11pm, we worked very fast & doused the fire... no casualty has been reported. The fire is now under control: NS Meena, sub-officer, Prasad Nagar Fire Station, Karol Bagh pic.twitter.com/tgZYVCDJhc
— ANI (@ANI) May 21, 2022
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भलस्वा डेयरी में बजरंग चौक के पास एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई थी। सूचना पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां पहुंचीं। दिल्ली दमकल सेवा ने बताया कि बजरंग चौक के पास एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।