{"_id":"5cacd440bdec22144d7e1ff4","slug":"fire-broke-out-at-the-customs-office-outside-terminal-3-of-indira-gandhi-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा-शुल्क कार्यालय में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा-शुल्क कार्यालय में लगी आग
Tue, 09 Apr 2019 11:03 PM IST
राजेश सैनी
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (फाइल फोटो)
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन के बाहर स्थित सीमा-शुल्क विभाग के कार्यालय में मंगलवार की सुबह आग लगने से विभाग के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बारे में सुबह सात बजकर 45 मिनट पर एक कॉल मिली थी जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी आग पर सुबह नौ बजे तक काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) संजय भाटिया ने बताया कि सीमा-शुल्क कार्यालय में आग लगी थी और इसने दो कमरों को अपनी चपेट में ले लिया और आग से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के नष्ट होने की आशंका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘हमने आग के असल कारण का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम को बुलाया है और जांच जारी है।’’ सूत्रों ने बताया कि रोहिणी की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम मौके से नमूने ले रही है।