फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out at a garment factory in Delhi

दिल्ली: जींस बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत

Sat, 10 Feb 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at a garment factory in Delhi
फाइल फोटो
राजधानी दिल्ली में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। 
विज्ञापन


घटना दिल्ली के करोल बाग में हुई। टैंक रोड पर आज तड़के करीब 5 बजे जींस बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
आसपास के लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के सबसे नीचे वाले फ्लोर में पहले आग लगी। देखते ही देखते आग फैलती गई। फैफ्ट्री में मौजूद लोग आग बढ़ती देख वहां से निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ऊपर के फ्लोर पर एक कर्मचारी फंस गया। जिसकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed