फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out at a bakery in Mayur Vihar Phase phase Four fire tenders at the spot

Delhi: मयूर विहार फेस-3 स्थित बेकरी में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर; वीडियो में देखें भयावह मंजर

Thu, 15 Jun 2023 08:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Jun 2023 08:57 PM IST
सार

फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही आगजनी में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी भी नहीं मिली है। 
 

विज्ञापन
Fire broke out at a bakery in Mayur Vihar Phase phase Four fire tenders at the spot
मयूर विहार-3 स्थित बेकरी में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मयूर विहार फेस 3 में गुरुवार शाम एक बेकरी में आग लग गई। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही आगजनी में किसी के हताहत होने की जानकारी भी नहीं मिली है। 

विज्ञापन

 

इससे पहले मुखर्जी नगर स्थित पांच मंजिला कोचिंग सेंटर में भी आग लगी थी। हादसे के समय पूरी इमारत में करीब 600 से अधिक छात्र मौजूद थे। सीढ़ियों के पास बिजली मीटर में लगी आग के कारण सभी मंजिलों पर धुंआ भर गया। शार्ट सर्किट के कारण बिजली भी गुल हो गई। अंधेरा होने व धुंआ भरने से चीख-पुकार मच गई। छात्रों का दम घुटने लगा तो खिड़कियों के शीशे तोड़कर मदद की गुहार लगाने लोग। 

विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों व दूसरे कोचिंग सेंटर के छात्र शोर-शराबा सुनकर मदद के लिए भागे। किसी तरह इमारत की तीनों ओर रस्सियां लटकाकर छात्र-छात्राएं नीचे उतरने लगे। वहीं, कुछ छात्र तारों के सहारे भी नीचे उतरे। जल्दबाजी के चक्कर में कुछ लड़के-लड़कियां पांचवीं और चौथी मंजिल से नीचे गिरकर घायल भी हो गए। 

विज्ञापन

हालांकि, लोगों ने सड़क पर पानी की बोतलें, छात्रों के बैग व गद्दे रख दिए थे। इससे नीचे गिरने पर कम चोट लगी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की मदद से सीढ़ी लगाकर छात्रों को इमारत से बाहर निकाला गया। हादसे में करीब 70 छात्र चोटिल हुए हैं। देर शाम तक क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम घटनास्थल की जांच में जुटी थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आग लगने के संबंध में मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटे थे। इस बात का भी पता किया जा रहा था कि इमारत में आग से बचाव के इंतजाम थे या नहीं। पुलिस ने टीचर और बच्चों के बयान लेना शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed