{"_id":"5d35155d8ebc3e6d1214f316","slug":"fire-breaks-out-on-the-4th-floor-of-kidwai-bhawan-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः किदवई भवन में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः किदवई भवन में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Mon, 22 Jul 2019 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के किदवई भवन में तड़के करीब 4.30 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 4.45 मिनट पर दी गई, जिसके बाद तुरंत दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है कि आग किस वजह से लगी।
फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार उनके पास सोमवार सुबह 4.45 बजे फोन आया कि किदवई भवन में आग लग गई है।
तुरंत दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। करीब दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
दमकल के अधिकारियों के अनुसार आग में भवन में मौजूद फर्नीचर, एसी और फाइल्स आग में जल गए हैं।
Delhi: Fire breaks out on the 4th floor of Kidwai Bhawan at Janpath Road. 8 fire engines are on the spot. More details awaited.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 22, 2019