{"_id":"6702b5c273ac7131fefe07295dea056e","slug":"fire-breaks-out-in-shoe-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूतों के शोरूम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूतों के शोरूम में लगी भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Jul 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरिता विहार रोड पर रविवार को जूतों के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग की खबर मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग की वजह से लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस, शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बता रही है।
पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार दोपहर 3:45 बजे जी-66, मेन सरिता विहार नोएडा रोड, शाहीनबाग में हुआ। यहां तीन मंजिला इमारत के अपर ग्राउंड फ्लोर पर बाटा कंपनी का जूतों का शोरूम है।
विज्ञापन
इसके अलावा ऊपरी मंजिलों पर ऑफिस बने हैं। अचानक यहां आग लग गई। लोगों ने बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा तो वह बाहर आ गए। मामले की सूचना दमकल और पुलिस को दी गई। इससे पहले कि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती आग ने पूरे शोरूम को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शम 5:05 बजे आग पर काबू पाया। पुलिस शोरूम से मालिक व वहां पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
उधर मेन रोड पर शोरूम में लगी आग और तमाशबीनों की वजह से सरिता विहार से नोएडा जाने वाली सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह वाहन चालकों का चलता कर ट्रैफिक को सामान्य किया।