{"_id":"69a986a585cb8d517a0053d0","slug":"fire-breaks-out-in-rangpuri-warehouse-goods-worth-crores-destroyed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126534-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रंगपुरी स्थित गोदाम में आग लगी, करोड़ों का सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रंगपुरी स्थित गोदाम में आग लगी, करोड़ों का सामान खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में हवाई अड्डे के पास रंगपुरी इलाके में स्थित एक गोदाम में बृहस्पतिवार को आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने कहा कि हमने आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर भेजीं। आग में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। यह आग एक मालवाहक कंपनी के गोदाम में लगी, जहां देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले माल का भंडारण तथा प्रेषण किया जाता है। आग बहुत ज्यादा भीषण थी, जिसे बुझाने का अभियान जारी है। गोदाम के कर्मचारियों ने बताया कि होली के उत्सव के कारण सुबह गोदाम बंद था, तभी आग लग गई। संभवत: यह शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ।