फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in plywood warehouse, no casualties

Delhi NCR News: प्लाईवुड के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
-कीर्ति नगर के लक्कड़ मंडी स्थित गोदाम में बुधवार तड़के हुआ हादसा
विज्ञापन

-दमकल की 12 गाड़ियों ने किसी तरह पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर लक्कड़ मंडी में प्लाईवुड के गोदाम में बुधवार की सुबह आग लग गई। देखते ही देखते इमारत से ऊंची लपटें उठने लगीं। खबर मिलते पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा। लकड़ी होने की वजह से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया। बाद में दमकल की और गाड़ियों को बुलाया गया। गनीमत रही कि इमारत में जब आग लगी तो वहां कोई मौजूद नहीं था। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस बीच आग लगने पर पूरी लक्कड़ मंडी में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल पूरी मंडी में लकड़ी का सामान वहां रखा था। पुलिस के अनुसार करीब 200 गज की इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर दो मंजिल बनी थीं। ग्राउंड फ्लोर व बेसमेंट में गोदाम था जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर ऑफिस बना हुआ था। पुलिस इमारत के मालिको से पूछताछ कर रही है। आग लगने के समय आसपास मौजूद लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed