फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in house in Welcome woman dies of suffocation

वेलकम में हादसा: मकान में लगी आग, दम घुटने से महिला की मौत; छह सालों से मानसिक रूप से बीमार थी

Mon, 10 Jun 2024 10:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Jun 2024 10:20 PM IST
सार

भतीजे शुभम ने बताया कि उसकी चाची पिछले करीब छह सालों से मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Fire breaks out in house in Welcome woman dies of suffocation
मृतक भावना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के वेलकम में सोमवार दोपहर को एक मकान में आग लग गई। हादसे में दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त भावना कालरा (40) के रूप में हुई है। भावना पिछले करीब छह सालों से मानसिक रूप से बीमार थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला ने खुद ही घर में आग लगाई हो। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को महिला के घर के सामान के अलावा एसी और बिजली मीटर का पैनल भी जला हुआ मिला है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने भावना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों का कहना है कि हादसे से पहले भावना ने अपनी 13 साल की बेटी का गला घोंटने का प्रयास किया था। परिजनों ने उसे किसी तरह बचाया। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि भावना ने खुद ही घर में आग लगाई हो। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के मुताबिक भावना अपने परिवार के साथ डबल स्टोरी, डीडीए फ्लैट में भूतल पर रहती थी। परिवार में पति अजय कुमार के अलावा 13 साल की बेटी दिशा है। करीब 15 साल पहले भावना और अजय की शादी हुई थी। अजय शाहदरा के एक सरकारी बैंक में कैंटीन चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के भतीजे शुभम ने बताया कि उसकी चाची पिछले करीब छह सालों से मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इहबास अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर के समय चाचा कैंटीन में थे। इस बीच चाची ने दिशा का गला घोंटने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे बचाया। थोड़ी देर बाद चाची ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद बाकी परिजनों ने भावना के कमरे से धुआं निकलते देखा। दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर कपड़ों, अलमारी और एसी में आग लगी थी। बेड पर भावना अचेत थी।

विज्ञापन

Fire breaks out in house in Welcome woman dies of suffocation
मृतक भावना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। दमकल की दो गाड़ियां वहां पहुंची। आग पर काबू पाया गया। भावना को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में बिजली के मीटर का पैनल भी जला हुआ है। वेलकम थाना पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सभी परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस भावना के पति और बेटी से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed