फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in City Center Mall Dwarka Sector 12 Delhi

Fire In Delhi: द्वारका सेक्टर 12 के सिटी सेंटर मॉल में लगी भीषण आग, लोगों में मची भगदड़

Wed, 22 May 2024 05:45 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 22 May 2024 05:45 PM IST
सार

बुधवार शाम करीब 4:10 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि मॉल में आग लग गई है और कई लोग फंस गए हैं। पुलिस ने मॉल स्टाफ की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया।
 

विज्ञापन
Fire breaks out in City Center Mall Dwarka Sector 12 Delhi
सिंटी सेंटर मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका सेक्टर-12 स्थित सिटी सेंटर मॉल में बुधवार शाम आग लग गई। हादसे के समय 200 से ज्यादा लोग मॉल में मौजूद थे। धुआं उठता देखकर लोग एकदम घबरा गए और भगदड़ मच गई। मामले की सूचना मिलते ही कुछ ही देर बाद पुलिस के अलावा दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मौके पर स्काई लिफ्ट को भी बुलाया गया। करीब 45 मिनट बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव दल ने धीरे-धीरे लोगों को सुरक्षित मॉल से बाहर निकाला। मॉल के एसी आउटडोर यूनिट में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4:10 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि मॉल में आग लग गई है और कई लोग फंस गए हैं। पुलिस ने मॉल स्टाफ की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि आग लगने पर धुआं मॉल के अंदर नहीं, बल्कि बाहर की ओर जा रहा था। आग पहली और दूसरी मंजिल पर लगे एसी के बड़े आउटडोर यूनिट में लगी थी, जहां आग लगी वहां एक सैलून और दुकान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed