फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in an apartment in Delhi's Dwarka Sector 10

Delhi Fire : दिल्ली के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दादी-पोती ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग; वृद्धा की मौत

Wed, 21 Feb 2024 06:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 06:25 PM IST
सार

दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। द्वारका सेक्टर 10 के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में आग से बचने के लिए दादी-पोती ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Fire breaks out in an apartment in Delhi's Dwarka Sector 10
अपार्टमेंट में आग - फोटो : एएनआई

विस्तार

द्वारका सेक्टर-10 के पैसिफिक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर बुधवार दोपहर आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने पांचवीं मंजिल के फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग बढ़ी तो चौथी मंजिल के फ्लैट में फंसी बुजुर्ग दादी-पोती ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।

विज्ञापन


गंभीर हालत में बुजुर्ग जसूरी देवी (83) और इनकी पोती पूजा पंत (30) को नजदीकी आयुष्मान अस्पताल ले जाया गया, जहां बुजुर्ग जसूरी देवी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पूजा की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके शरीर में कई फ्रेक्चर हो गए हैं। दमकल की छह गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही द्वारका जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल आग की सही वजहों का नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। द्वारका साउथ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जसूरी देवी अपने परिवार के साथ फ्लैट नंबर-410, चौथी मंजिल, पैसिफिक अपार्टमेंट, द्वारका सेक्टर-10 में रहती थीं। इनके परिवार में बेटे महेश पंत व महेश की बेटी पूजा पंत हैं। महेश आईडीबीआई बैंक से सेवानिवृत्त हैं। इनकी पत्नी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट कमिश्नर थीं, कोविड के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

पूजा और उनके पति योगेश भट्ट आईटी सेक्टर में जापान में नौकरी करते हैं। दोनों दो माह से जापान से दिल्ली आए हुए हैं। बुधवार दोपहर हादसे के समय योगेश नोएडा अपने माता-पिता से मिलने गए हुए थे जबकि महेश द्वारका सेक्टर-6 के पोस्ट ऑफिस किसी काम से आए हुए थे। घर पर जसूरी देवी और पूजा ही मौजूद थीं।

इस बीच दोपहर करीब 12.15 बजे फ्लैट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया। सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने दोपहर करीब 12.22 बजे मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी। जसूरी देवी और पूजा फ्लैट की बालकनी पर आ गए।
आग बाहर आने लगी तो दोनों ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से एक-एक कर नीचे छलांग लगा दी। दोनों ही गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां जसूरी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पूजा का इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने दोपहर 1.05 बजे आग पर काबू पा लिया।

आग चौथी मंजिल से होकर पांचवीं मंजिल के फ्लैट नंबर-510 में पहुंच गई थी। हादसे के समय पांचवीं मंजिल के फ्लैट में ताला लगा हुआ था। आग से इस फ्लैट को भी नुकसान पहुंचा है। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान घर में लगे एसी का कंप्रेसर भी फटा हुआ मिला है।




अलीपुर अग्निकांड
बाहरी दिल्ली के अलीपुर में बीते बृहस्पतिवार शाम पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 11 हो गई। शुक्रवार तड़के पुलिस ने फैक्टरी से चार और शव बरामद किए। इससे पहले दमकलकर्मियों ने सात शवों को बाहर निकाला था। मृतकों में 10 पुरुष और एक महिला थे। इनमें काठमंडी, सोनीपत निवासी फैक्टरी मालिक अखिल जैन के पिता अशोक कुमार जैन (62) सहित आठ की पहचान हो गई है। तीन शवों की पहचान के लिए डीएनए सैपलिंग होगी।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह के अनुसार, गुवाहाटी से अखिल शुक्रवार को लौट आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया। जैन के मोबाइल की आखिरी लोकेशन हादसे के समय फैक्टरी के पास की थी।


फैक्टरी मालिक गिरफ्तार
अलीपुर की पेंट फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात आग लगने से 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक अशोक कुमार जैन के बेटे अखिल जैन (37) और प्लॉट की मालिक राजरानी (57) को गिरफ्तार किया है। हादसे में जान गंवाने वाले काठमंडी, सोनीपत निवासी अशोक ने राजरानी से जगह किराये पर ले रखी थी। वहीं, पुलिस को जांच में फैक्टरी से भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ है जो हादसे का कारण बना।

दिल्ली में दूसरा अग्निकांड
इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। बृहस्पतिवार शाम 5:25 बजे पुलिस और दमकल विभाग को नेहरू एंक्लेव, दयाल मार्केट स्थित पेंट की फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली थी। आग फैक्टरी के सामने के मकानों, नशा मुक्ति केंद्र और दुकानों में फैल गई थी। सिपाही कर्मबीर के अलावा झुलसे अन्य लोगों की पहचान ज्योति (42), दिव्या (20), मोहित सोलंकी (34) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed