{"_id":"6afdb07f3b04a1e13e017e50","slug":"fire-breaks-out-in-a-pile-of-scrap-in-mundka-extinguished-after-three-hours-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163830-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मुंडका में कबाड़ के ढेर में भड़की आग, तीन घंटे बाद बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मुंडका में कबाड़ के ढेर में भड़की आग, तीन घंटे बाद बुझी
विज्ञापन
नौ दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, 1500 वर्ग गज में फैली आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक गोदाम के पास खुले स्थान पर रखे कबाड़ में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 1500 वर्ग गज क्षेत्र में रखा कबाड़ इसकी चपेट में आ गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग के अनुसार, आग मेट्रो पिलर नंबर 578 के पास बुधवार सुबह करीब 5:12 बजे लगी। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकलकर्मियों ने आग को आसपास के गोदामों और अन्य स्थानों तक फैलने से रोकने के साथ उसे बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 8:50 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।