{"_id":"6a36bb437c8cf1fcef0e490b","slug":"fire-breaks-out-at-electrical-goods-warehouse-young-man-trapped-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-141951-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में लगी आग, युवक फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में लगी आग, युवक फंसा
विज्ञापन
शाहदरा के बिहारी कॉलोनी का मामला, दमकल कर्मियों ने युवक को सुरक्षित निकाला
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला के फर्श बाजार स्थित बिहारी कॉलोनी में शनिवार तड़के इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में आग लग गई। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस समेत दमकल विभाग को दी गई। दमकल की 6 गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वहीं, इस बीच पहली मंजिल पर एक युवक आग में फंस गया। हालांकि समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फर्श बाजार थाना पुलिस ने आग लगने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है। पुलिस इमारत में मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
दमकल विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के 4ः50 बजे आग की सूचना मिली थी। यहां करीब 100 गज की इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिकल सामान का गोदाम था, वहीं, पहली मंजिल पर कुछ लोग रह रहे थे।