Delhi Fire: दिल्ली हाट आईएनए में लगी आग, कई दुकानें जलकर हुई खाक; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली हाट आईएनए में आग लगी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है। जिसे लेकर मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि दिल्ली हाट में आग को काबू कर लिया गया है। मैं दिल्ली हाट जा रहा हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH दिल्ली: दिल्ली हाट आईएनए में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग बुझाने का कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/rNm3aC7eDe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2025विज्ञापन
दिल्ली हाट में आग लगने की घटना को लेकर मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली हाट में आग को काबू कर लिया गया है। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग और प्रशासन घटना स्थल पर मौजूद हैं। मैं दिल्ली हाट जा रहा हूं।'
दिल्ली हाट में आग को काबू कर लिया गया है
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) April 30, 2025
आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं
दमकल विभाग और प्रशासन घटना स्थल पर मौजूद हैं
मैं दिल्ली हाट जा रहा हूँ