{"_id":"5d237bfc8ebc3e6d1766e5fa","slug":"fire-breaks-out-at-a-shop-in-munirka-furniture-market-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मुनिरका की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मुनिरका की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर
Tue, 09 Jul 2019 02:41 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मुनिरका स्थित फर्नीचर मार्केट की एक दुकान में सोमवार रात आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 13 गाडिय़ां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।
हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रात करीब 10 बजे दमकल विभाग को फर्नीचर मार्केट में आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पाया कि फर्नीचर की एक दुकान में आग लगी है।
लकड़ी का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली। आग दूसरे दुकान में नहीं फैले इसके लिए दमकल कर्मियो ने एतियातन कदम उठाने के बाद उस दुकान की आग को बुझाने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।