{"_id":"6a1b27077ec5a0987f0c9395","slug":"fire-breaks-out-at-a-factory-in-mahipalpur-delhi-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन की फैक्टरी में लगी आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद काबू; कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन की फैक्टरी में लगी आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद काबू; कोई जनहानि नहीं
Mon, 01 Jun 2026 03:19 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:19 AM IST
सार
फैक्टरी में मोबाइल चार्जर और बैटरी सहित मोबाइल फोन के कलपुर्जे बनाए जाते थे। आग लगते ही वहां मौजूद सभी कर्मचारी और अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
दिल्ली की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में शनिवार रात पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में मोबाइल चार्जर और बैटरी सहित मोबाइल फोन के कलपुर्जे बनाए जाते थे। आग लगते ही वहां मौजूद सभी कर्मचारी और अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अनुसार, रात 9:41 बजे महिपालपुर की गली नंबर-12 स्थित कोल्मेट कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में 15 और गाड़ियां बुलानी पड़ीं। आग तेजी से तीन मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों में फैल गई थी।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने लगातार अभियान चलाकर करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद देर रात लगभग 3:20 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि फैक्टरी को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग आग के वास्तविक कारणों तथा हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। एहतियात के तौर पर आसपास के कुछ प्रतिष्ठानों को भी खाली कराया गया।