फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›    fire breakout due to high tension wire fall on restaurant greater Faridabad

ग्रेटर फरीदाबाद में हाइटेंशन तार गिरने से लगी आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू 

Mon, 30 Mar 2020 10:11 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 30 Mar 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
 fire breakout due to high tension wire fall on restaurant greater Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

नहर पार स्थित ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 स्थित एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी के सामने मार्केट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दे दी। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया। रेस्तरां में रखे रसोई गैस के तीन सिलिंडर के फटने से आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जांच में पता चला है कि हाइटेंशन लाइन के टूट कर रेस्तरां पर गिरने से आग लगी थी। 

विज्ञापन


सेक्टर-31 के दमकल प्रभारी कपिल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से दो बजकर चार मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर एक गाड़ी भेजी गई। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची आग आसपास की अन्य दुकानों में भी फैल चुकी थी। इसके बाद सेक्टर-15, एनआईटी व बल्लभगढ़ से भी गाड़ी मंगाई गई। कुल पांच गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कपिल ने बताया कि एसआरएस सोसाइटी के सामने सागर रेस्तरां व डे-केयर के नाम से प्ले स्कूल हैं।  इधर हाइटेंशन लाइन के तार अचानक गिरने के मामले से बिजली विभाग ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौहान ने बताया कि यह लाइन दिल्ली से राजस्थान जा रही है। इस लाइन से विभाग से कोई लेना-देना नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed