{"_id":"5fa7a163c7c7cb3bd4060c27","slug":"fire-break-out-in-a-building-in-greater-kailash-many-people-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ग्रेटर कैलाश स्थित इमारत में लगी आग, आठ लोगों को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ग्रेटर कैलाश स्थित इमारत में लगी आग, आठ लोगों को बचाया गया
Sun, 08 Nov 2020 01:20 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : twitter
दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में स्थित एक इमारत के बेसमेंट में शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना शनिवार रात 11:17 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धुएं के कारण इमारत के निवासी ऊपर की मंजिल पर फंस गए थे और दिल्ली अग्निशमन सेवा कर्मियों ने आठ लोगों को बचाया। उन्होंने कहा कि तड़के 3:50 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन