फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire at a helmet manufacturing factory in Bawana

Delhi Fire: हेलमेट बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत; दो दमकलकर्मी जख्मी

Thu, 23 Jul 2026 01:33 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Jul 2026 01:33 AM IST
सार

हादसे में आशीष (18) नामक एक कर्मचारी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई जबकि दो दमकलकर्मी मंजीत और कुलजीत जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Fire at a helmet manufacturing factory in Bawana
दमकल विभाग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 बवाना एरिया के पूठखुर्द स्थित डीएसआईडीसी इलाके में बुधवार सुबह हेलमेट बनाने वाली चार मंजिला एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में आशीष (18) नामक एक कर्मचारी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई जबकि दो दमकलकर्मी मंजीत और कुलजीत जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बवाना थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर ही है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के डिविजनल अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने बताया कि सुबह करीब 9.49 बजे सूचना मिली कि बवाना डीएसआईडीसी एरिया में वीर धर्म कांटा के पास एक फैक्टरी में आग लग गई है। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। यहां चार मंजिला इमारत में हेलमेट बनाने का काम हो रहा था। आग लगते ही ज्यादातर मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन


चौथी मंजिल पर काम कर रहा आशीष ऊपर फंस गया। टीम ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। दोपहर करीब 2.10 बजे दमकल की 23 गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बाद में टीम ऑक्सीजन सिलिंडर और मास्क पहनकर इमारत में दाखिल हुई। चौथी मंजिल पर पुलिस को एक युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सुल्तानपुर डबास निवासी आशीष के रूप में हुई। आशीष पिछले कई माह से फैक्टरी में काम कर रहा था। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके परिवार को खबर दे दी गई है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर काबू पाने दौरान फायर ऑपरेटर मंजीत धुएं की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरा फायर ऑपरेटर कुलजीत आग पर काबू पाने के दौरान जख्मी हो गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फैक्टरी में प्लास्टिक का सामान ज्यादा था। इस वजह से आग तेजी से फैली। आग पर काबू पाने में भी सवा पांच घंटे लग गए। पुलिस फैक्टरी के कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed