फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR against Om Prakash Dhankhad in gurgaon

बिहार के बाद अब गुड़गांव में भी धनखड़ के खिलाफ FIR!

Thu, 10 Jul 2014 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 10 Jul 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
FIR against Om Prakash Dhankhad in gurgaon

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ विवादित बयान को लेकर अभी भी विरोध का स्वर कड़ा ही है। पटना में धनखड़ के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज होने के बाद गुड़गांव में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग हो रही है।

विज्ञापन


एफआईआर के बारे में पूर्वांचल समाज के लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। आर्यव्रत जनकल्याण संघ के संरक्षक बीएन लाल ने बताया कि भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग समाज के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुड़गांव में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लिए नेता के बयान से काफी दुखी और अपमानित महसूस कर रहे हैं। सभी का कहना है कि बहन-बेटियों के लिए ऐसा बेतुका बयान सहन करने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएन लाल ने कहा कि एफआईआर दर्ज कराना सबसे अंतिम विकल्प है। हालांकि गुड़गांव में रह रहे पूर्वांचल समाज के लोग भाजपा नेता के बयान से काफी कुपित हैं और जल्द से जल्द चाहते हैं कि वह अपना बयान वापस लेकर मामले को शांत करें।


आर्यव्रत जनकल्याण संघ के पदाधिकारी का कहना है कि धनखड़ को अपने बयान पर सोचने-विचारने के लिए थोड़ा समय दिया जा रहा है। अगर उन्होंने 10 दिनों के अंदर माफी नहीं मांगा तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed