{"_id":"105e70ad3cd7422718df6199f9398eb2","slug":"fir-against-haryana-state-minister-sukhbeer-kataria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी मुश्किल: राज्यमंत्री के खिलाफ 9वीं एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी मुश्किल: राज्यमंत्री के खिलाफ 9वीं एफआईआर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 05 Jun 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के प्रदेश के खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता मंच के अध्यक्ष की एक याचिका पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कविता यादव की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए राज्यमंत्री कटारिया सहित 13 आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-पांच थाना पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
मामला दर्ज हो जाने के बाद यह खेल राज्य मंत्री के खिलाफ यह नौवीं एफआईआर होगी।
मतदाता जागरूकता मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वोट बनवाने से संबधित एक याचिका सी.आर.पी.सी की धारा 156 के तहत गत माह आठ मई को उक्त अदालत में दायर की थी।
विज्ञापन
इस याचिका में बहादुरगढ़ के धर्मेन्द्र राठी, विद्या देवी, प्रीति, दीपक, गुड्डी, प्रदीप, कीर्ति, चन्द्रवती व कृष्णा राठी तथा तत्कालीन ए.एफ.एस.ओ देवेन्द्र कादियान, कृष्ण कुमार, सुखबीर कटारिया व ए.ई.आर.ओ को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
याचिका में आरोप था कि बहादुरगढ़ के आरोपियों ने अन्य आरोपियों के दस्तावेजों में हेर-फेर कर फर्जी वोट बनवाई हैं और उनका प्रयोग वर्ष 2009 के विधानसभा चुनावों में किया गया था। जिसमें सुखबीर कटारिया विधायक बने थे। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए सेक्टर-पांच पुलिस थाना प्रभारी को आदेश दिए हैं कि उक्त आरोपियों के खिलाफ भादस की धारा 420, 467, 468,471 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाए।