{"_id":"5b89738b42c79246344b38ef","slug":"fir-against-air-india-pilot-for-threat-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के पायलट पर एफआईआर का निर्देश, डॉक्टर को धमकी देने आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया के पायलट पर एफआईआर का निर्देश, डॉक्टर को धमकी देने आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने एयर इंडिया के डॉक्टर को धमकी देने, साक्ष्य नष्ट करने व एयरक्राफ्ट रूल्स के उल्लंघन के मामले में एयर इंडिया के ही एक पायलट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया है। पटियाला हाउस अदालत की एसीएमएम गुरमोहिना कौर ने थाना आईजीआई एयरपोर्ट के एसएचओ को एयर इंडिया के पायलट कैप्टन अरविंद कठपालिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अदालत ने मामले में लीपापोती करने के लिए नागरिक विमान महानिदेशालय-डीजीसीए के संयुक्त निदेशक को भी एफआईआर में नामजद करने का निर्देश दिया है। पेश मामले में इंडियन पॉयलट एसोसिएशन ने शिकायत दायर करके कहा था कि कठपालिया को 19 जनवरी 2017 को दिल्ली से विमान बेग्लुरू ले जाना था। वह मद्य निषेद्य जांच कराए बिना ही विमान उड़ाकर बेंग्लुरू ले गया। उसने बेंग्लुरू में भी यह जांच कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि उसने दिल्ली वापस आकर मेडिकल रूप में जाकर खुद टेस्ट संबंधी रजिस्टर में फर्जी एंट्री कर दी। इतना ही नहीं कठपालिया ने वहां मौजूद डॉ. नितिन कठपालिया को भी धमकाया ताकि वह जांच कमेटी के सामने अपने बयान से मुकर जाए।
विज्ञापन