{"_id":"63d8e3effd1d994cc3564c30","slug":"finland-teachers-training-manish-sisodia-writes-to-lg-vk-saxena-to-pass-file-of-teachers-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिनलैंड में टीचर ट्रेनिंग विवाद: सिसोदिया ने फिर लिखा एलजी को खत, कहा- अक्तूबर से चक्कर काट रही फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिनलैंड में टीचर ट्रेनिंग विवाद: सिसोदिया ने फिर लिखा एलजी को खत, कहा- अक्तूबर से चक्कर काट रही फाइल
Tue, 31 Jan 2023 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 31 Jan 2023 03:18 PM IST
सार
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि शिक्षकों के प्रशिक्षण की फाइल अक्तूबर 2022 से एलजी दफ्तर के चक्कर काट रही है। अगर फाइल अटकी रही तो मार्च 2023 में 30 शिक्षकों की ट्रेनिंग भी रद्द हो सकती है।
विज्ञापन
manish sisodia, मनीष सिसोदिया
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सरकारी शिक्षकों का फिनलैंड में प्रशिक्षण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां दिल्ली सरकार शिक्षकों को ट्रेनिंग पर भेजने के लिए अड़ी है, वहीं सरकार का ये भी दावा है कि एलजी दफ्तर से इस मामले की फाइल पास नहीं की जा रही है।
इसी के चलते मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिख शिक्षकों के प्रशिक्षण की फाइल जल्द से जल्द पास करने को कहा है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि एलजी शिक्षकों को फिनलैंड भेजने की फाइल ईल फिर रोक कर बैठे हैं।
उनका कहना है कि एलजी शिक्षकों को फिनलैंड भेजने की फाइल जल्द पास करें। उनका कहना है कि यह फाइल 20 जनवरी से एलजी की टेबल पर है लेकिन वह कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं। एलजी न तो प्रस्ताव पास कर रहे हैं और न ही इसे अस्वीकार कर राष्ट्रपति को भेज रहे हैं।