{"_id":"d8d869f7719e0e2342b9717eec77c94a","slug":"find-and-get-the-led-power-connection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी लगाएं और नया बिजली कनेक्शन पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी लगाएं और नया बिजली कनेक्शन पाएं
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन आवेदन के साथ बिजली बचाने और एलईडी बल्ब लगाने का शपथपत्र देना होगा। उपभोक्ताओं को बिजली बचाने को जागरूक करने को नया नियम लागू किया है।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन से भी उपभोक्ता एलईडी बल्ब ले सकेंगे। प्रदेश भर में 10 रुपये की डाउन पेमेंट और 10 रुपये की 12 किस्तों पर एलईडी बल्ब लिया जा सकेगा। एलईडी बल्ब लगाने की योजना मार्च से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
बिजली खर्च कम करने के लिए पावर कारपोरेशन हर संभव कदम उठा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि जरा सी जागरूकता से अपनी सभी जरूरतों को पूरा करके भी 30-40 फीसदी बिजली बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
अब कनेक्शन आवेदन के दौरान अब एक शपथ पत्र लगाना होगा। एसई एसबी यादव ने बताया कि एलईडी बल्ब ज्यादा महंगा है, हालांकि इसकी उम्र ज्यादा होती है। यह लगातार 15 साल तक जलता हुआ रह सकता है।
बाजार में 450 रुपये के मिलने वाले एलईडी बल्ब को पावर कारपोरेशन 130 रुपये में देगा। उपभोक्ता 10 रुपये का डाउन पेमेंट देकर एलईडी बल्ब लगवा सकेंगे।
बकाया धनराशि 10 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से बिजली के बिल में 12 माह तक जुड़कर आएगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बचाने और एलईडी बल्ब लगाने के लिए प्रेरित करना है।