फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   filthy video made in a massage parlor in gaziabad

मसाज पार्लर में बनाया अश्लील वीडियो, किया ब्लैकमेल

Tue, 10 Mar 2015 07:26 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
 filthy video made in a massage parlor in gaziabad

इंद्रापुरी कॉलोनी में मसाज के नाम पर महिला ने दो युवकों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। दिल्ली निवासी दोनों युवकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला एवं उसके दो साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


आरोपी फरार हैं। आरोपियों में एक फर्जी पत्रकार एवं सिपाही भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, बुराड़ी दिल्ली के दो युवकों को एक वेबसाइट पर कॉल ब्वाय के नाम से मसाज पार्लर का एक नंबर मिला था।

महिलाओं संग अश्लील हरकत कर बनाई वीडियो

 filthy video made in a massage parlor in gaziabad

रविवार को युवकों ने मसाज कराने के लिए उक्त नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले महिला ने उन्हें लोनी के दो नंबर बस स्टैंड पर बुला लिया।

दोनों युवकों को दो नंबर स्टैंड पर बाइक सवार एक युवक मिला, जो उन्हें इंद्रापुरी कॉलोनी में एक मकान में ले गया। वहां महिला ने युवकों के साथ अश्लील हरकत की।

इसी दौरान उसके दो साथियों ने उनकी वीडियो क्लिप बना ली। वीडियो क्लिप से दिल्ली निवासी युवकों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंगुल से बच युवक ने मचाचा हंगामा

 filthy video made in a massage parlor in gaziabad

एक युवक किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर घर से बाहर आ गया तथा लोगों से मदद की गुहार लगाई। लोगों को मौके पर एकत्र होता देख महिला एवं उसके दोनो साथी भाग गए।

पीड़ित युवकों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। बार्डर थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

महिला एवं उसके साथियों की तलाश की जा रही है। फर्जी पत्रकार एवं सिपाही की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed