फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Film festival being organized from 19 to 22 December under International Arts Festival in delhi

International Arts Festival: फिल्म समारोह में आजादी के संघर्ष की कहानियों की झलक, दिखाई गई 'कट कट कड कड्डू'

Tue, 20 Dec 2022 06:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Dec 2022 06:13 PM IST
सार

व्हेयर भारत मेट इंडिया की थीम पर आयोजित हो रहे कला महोत्सव में विभिन्न विधाओं और विषयों पर फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। फिल्म समारोह का संचालन सविता ओबेरॉय द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Film festival being organized from 19 to 22 December under International Arts Festival in delhi
फिल्म का लुत्फ उठाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में 16 से 30 दिसंबर तक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के तत्वावधान में सक्षम ट्रस्ट और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव के सहयोग से 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक फिल्म समारोह का आयोजन किया जा रहा है। व्हेयर भारत मेट इंडिया की थीम पर आयोजित हो रहे कला महोत्सव में विभिन्न विधाओं और विषयों पर फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। फिल्म समारोह का संचालन सविता ओबेरॉय द्वारा किया जा रहा है। वहीं, स्क्रीनिंग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सम्वेत सभागार में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

 

20 दिसंबर को आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित ‘गांधी‘ फिल्म को भी प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म ने बच्चों और अन्य लोगों को महात्मा गांधी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानने का अवसर दिया। इसके अतिरिक्त एक अन्य फिल्म 'कट कट कड कड्डू' जयाश्री कनाल द्वारा निर्देशित बच्चों की फिल्म है। हिंदी में बच्चों की लोकप्रिय फिल्म 'कट कट कड कड्डू' इस तरह से बनाई गई है, जिससे एक नेत्रहीन व्यक्ति को पूरी तरह से समझने और फिल्म का आनंद लेने की अनुभूति मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म की स्क्रीनिंग में जोरमल पेरिवाल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर द ब्लाइंड के बच्चे मौजूद रहे। स्क्रीनिंग में मौजूद छात्र अभिषेक चंद्रा ने कहा कि यह बहुत ही प्रेरणादायक फिल्म है और यह हमारे जैसे छात्रों की जरूरतों और संवेदनाओं को समझती है। स्कूल के प्रधानाचार्य केजे कुरियां ने कहा कि विषय सुंदर है और बच्चों के लिए उत्कृष्ट है। 

21 दिसंबर को भी दो फिल्में दिखाई जाएंगी। पहली फिल्म अनुराग बसु द्वारा निर्देंशित बर्फी सुबह दस बजे से प्रदर्शित की जाएगी। वहीं, अजय कार्तिक द्वारा निर्देशित 'करमाती कोट' दोपहर एक बजे से प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा 22 दिसंबर को सुबह दस बजे संतोष सिवन द्वारा निर्देशित 'हलो' और दोपहर 12.30 बजे आमिर खान द्वारा निर्देशित 'तारे जमीन' पर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed