फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fighting between two parties for parking the car in delhi

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे: घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर विवाद, किसी का टूटा जबड़ा, तो कोई हुआ घायल

Tue, 06 Jun 2023 02:57 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 02:57 AM IST
सार

रविवार देर रात वेलकम थाना पुलिस को खबर मिली कि फोटो चौक पर दो परिवार आपस में भिड़ गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बवाल थम चुका था। घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था।

विज्ञापन
Fighting between two parties for parking the car in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में रविवार रात घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर बाद दोनों ओर से भीड़ इकट्ठी हो गई। परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और उसके बाद पथराव हो गया। हमले में एक महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में परवेज, इसके बेटे दानिश और बहन गुलशन के अलावा दूसरे पक्ष जावेद और शान मोहम्मद शामिल हैं। घायलों को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां गुलशन का इलाज जारी है। उसके मुंह पर पत्थर लगने से उसका जबाड़ा टूट गया है। पुलिस ने दोनों परिवार की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

रविवार देर रात वेलकम थाना पुलिस को खबर मिली कि फोटो चौक पर दो परिवार आपस में भिड़ गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बवाल थम चुका था। घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि पांच लोगों को गंभीर चोट लगी है, जबकि तीन अन्य मामूली रूप से जख्मी हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित परवेज (42) ने बताया कि उसके घर के बाहर जावेद (34) नामक युवक कार खड़ी कर रहा था। मना करने पर आरोपी उससे झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में पथराव हो गया। 

विज्ञापन

हमले में परवेज, दिनेश, जावेद और शान मोहम्मद के सिर में चोट लगी। पुलिस ने परवेज के बयान पर गैर इरादतन हत्या, मारपीट, हमला करने के अलावा दांत तोड़ने की धारा में मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर, जावेद के बयान पर पुलिस ने मारपीट और गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed