फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight over issue of demonetization in two groups in noida

खूनी संघर्ष में बदली नोटबंदी की चर्चा, समुदाय विशेष हुआ मोदी की तारीफ से खफा 6 घायल

Thu, 17 Nov 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 17 Nov 2016 08:53 AM IST
सार

जेवर में घातक हथियारों से किया हमला
-फायरिंग से बिगड़ा कस्बे का माहौल

विज्ञापन
fight over issue of demonetization in two groups in noida
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा जेवर में मंगलवार रात नोट बंदी पर चर्चा करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। प्रधानमंत्री की प्रशंसा सुन समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर घातक हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें कस्बे के रहने वाले छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद कस्बे का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


कस्बे के पुरानी सब्जी मंडी स्थिति शर्मा मेडिकल स्टोर पर देर रात कुछ लोगों के बीच नोट बंदी पर चर्चा कर रहे थे। जिसमें ज्यादातर लोग प्रधानमंत्री के नोट बंदी की सराहना भी कर रहे थे। वहीं, समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने अपनी नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहे तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर मौजूद कपिल शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार, रामवीर पुत्र सुक्की, लक्ष्मण प्रसाद पुत्र पुरन, अंकित कुमार पुत्र कृष्ष्ण कुमार हरिओम पुत्र श्रीप्रसाद व सूरजपाल सिंह पुत्र पन्नालाल को समुदाय विशेष के लोगों ने घेरकर घातक हथियारों से हमला बोल दिया।

पुलिस ने बलवा कर रहे लोगों को खदेड़ा

fight over issue of demonetization in two groups in noida
आरोप है कि मौके पर चार राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें उपरोक्त सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे इन लोगों को बचाया और जेवर कस्बे के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बलवा कर रहे लोगों को घटना स्थल से खदेड़ दिया।

देर रात घायलों के परिजन राजेश ने कोतवाली पुलिस को सुहैल उर्फ  गुडडा, इकबाल, इमरान, अब्दुल सलाम, अनीस गैस वाला, शाकिर, जाहिद, असरफ पुत्र मंगल के खिलाफ घातक हथियारों से एक राय होकर जान से मारने की नियत से हमला करना व फायरिंग कर छह लोगों को गंभीर चोट पहुंचाने के अलावा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पुरानी मंडी में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया था, जिसमें एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बे में दंगा फैलाने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। फिलहाल हालात नियंत्रण में है।-दिनेश यादव, कोतवाली प्रभारी जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed