मूर्ति विसर्जन को लेकर छोटा हरिद्वार गंगाघाट के पास दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, पुजारी समेत कई घायल
घाट पर पहले मूर्ति विसर्जन को लेकर संघर्ष
छोटा हरिद्वार गंगाघाट पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व चाकू, पुजारी समेत दो घायल
पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटा हरिद्वार गंगाघाट के पास दो पक्षों में पहले गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और चाकू चलने से मंदिर के पुजारी समेत दो लोग घायल हो गए। घटना से घाट पर अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद घंटाघर के सैकड़ों लोग मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे छोटा हरिद्वार गंगाघाट पर गणेश मूर्ति विसर्जन करने को आए थे।
पहले मूर्ति विसर्जन करने को लेकर वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और चाकू चले। मारपीट से गंगाघाट पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार को लोगों को भगाया।
कुछ युवक जबरन से नहाने के लिए कूद रहे थे
हादसे में मंदिर के पुजारी मनीष गिरी और ललित घायल हो गए। गंगनहर चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि पांच युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, छोटा हरिद्वार गंगाघाट प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि गाजियाबाद के कुछ युवक जबरन से गंगनहर में नहाने के लिए कूद रहे थे।
मंदिर के पुजारी मनीष गिरी ने विरोध किया तो युवकों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। पुजारी को पिटाता देख मंदिर में पर आए श्रद्धालुओं ने युवकों से मारपीट की।