फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fight between student got viral in faridabad

स्कूली छात्रों की बीच लड़ाई हुई उग्र, पुलिस ने संभाला मामला

Sat, 07 Nov 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
Fight between student got viral in faridabad

थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में शनिवार सुबह कुछ युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


इस दौरान सूचना पाकर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व स्कूल प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी है, जिस कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ क्षेत्र में मिल्क प्लांट रोड पर एक स्कूल है। पुलिस के मुताबिक सुबह स्कूल में प्रार्थना का समय था, इसी दौरान कुछ युवक आए और स्कूल में पढने वाले चंदावली निवासी 12वीं कक्षा के एक छात्र को खींच कर बाहर ले आए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उक्त छात्र घायल हो गया। घटना का पता लगते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस दौरान सूचना पाकर अभिभावक भी वहां पहुंच गए।

बताया गया है कि चंदावली निवासी छात्र का स्कूल में पढने वाले बल्लभगढ़ निवासी एक अन्य छात्र से कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर बल्लभगढ़ निवासी छात्र ने अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया और चंदावली निवासी छात्र के साथ मारपीट की।


शहर थाना पुलिस के मुताबिक घटना के बाद स्कूल प्रशासन व पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी है, जिस कारण किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की है, कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed