फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fifty seven year old Doctor murder in delhi

दिल्ली में डॉक्टर की गला दबाकर हत्या, घर से लाखों की ज्वैलरी और पांच लाख नकदी गायब

Tue, 13 Nov 2018 06:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Nov 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
Fifty seven year old Doctor murder in delhi
डॉक्टर के घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में सोमवार सुबह बदमाशों ने एक डॉक्टर की गला दबाकर हत्या कर दी। घर के आलमारी में रखे लाखों के ज्वैलरी, पांच लाख रुपये व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त मुकीम अहमद इकबाल (57) के रूप में हुई है।  शुरूआती जांच में पुलिस का कहना है कि मामला लूटपाट का लग रहा है, लेकिन  कई पहलुओं से मामले की जांच की जा रही रही है। बदमाशों की घर में फ्रेंडली इंट्री हुई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात में कोई परिचित शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


 डॉक्टर मुकीम अहमद अपनी बेटी सौफिया के साथ जहांगीरपुरी एच ब्लॉक में रहते थे। घर के भूतल पर उनका क्लीनिक और केमिस्ट की दुकान है। बेटी पास के एक निजी स्कूल में गेस्ट टीचर है। डॉक्टर मुकीम की पत्नी का कुछ साल पहले देहांत हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि डॉक्टर मुकीम की हत्या कर दी गई है। मौके पर पुलिस को मुकीम का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पास ही एक चाकू रखा हुआ था। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। 

कमरे में रखी एक आलमारी टूटी हुई थी और सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। घटना के समय डॉक्टर घर में अकेले थे और उनकी बेटी स्कूल गई थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। 

हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने लूटपाट व हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed