{"_id":"62f8572ca1cfec577b2c5216","slug":"fierce-uproar-over-death-of-medical-student-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एम्स में मेडिकल छात्र की मौत पर जमकर हंगामा, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एम्स में मेडिकल छात्र की मौत पर जमकर हंगामा, लापरवाही का आरोप
Sun, 14 Aug 2022 07:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 Aug 2022 07:30 AM IST
सार
छात्रों ने अभिषेक को उपचार व हॉस्टल सुविधा देने में लापरवाही देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अभिषेक मालवीय एम्स में 2021 बैच का छात्र था। उसे एम्स के तरफ से हॉस्टल की सुविधा नहीं दी गई और उपचार के दौरान भी लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स) दिल्ली में मेडिकल छात्र अभिषेक की मौत के बाद ऑप्टोमेट्री स्टूडेंट्स एसोसिएशन के साथ छात्रों ने निदेशक कार्यालय के बाहर हंगामा व नारेबाजी की।
विज्ञापन
छात्रों ने अभिषेक को उपचार व हॉस्टल सुविधा देने में लापरवाही देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अभिषेक मालवीय एम्स में 2021 बैच का छात्र था। उसे एम्स के तरफ से हॉस्टल की सुविधा नहीं दी गई। मजबूरन उसे एम्स से दूर निजी हॉस्टल में रहना पड़ा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल का आरोप है कि अभिषेक के उपचार के दौरान भी लापरवाही हुई।
विज्ञापन
हंगामे के बाद एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया छात्रों ने मिलने पहुंचे। निदेशक ने कहा कि वह छात्रों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जल्द हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन