फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fiance and family are harassing me Young man commits suicide by making video on mobile in delhi

दर्दनाक: मंगेतर और परिवार ने शादी से पहले रखीं इतनी शर्तें कि बर्दाश्त न कर पाया, फोन में वीडियो बनाकर दी जान

Thu, 14 Sep 2023 08:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Sep 2023 08:07 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जाफराबाद में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसने जान देने से पहले मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। उसमें उसने अपनी मंगेतर और उसके परिवार को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Fiance and family are harassing me Young man commits suicide by making video on mobile in delhi
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के जाफराबाद में एक युवक ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त नीरज कुमार मौर्य (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने छानबीन के दौरान नीरज का मोबाइल अनलॉक किया तो उसकी मौत की वजहों का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन


नीरज ने अपनी मौत के लिए मंगेतर और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने मृतक नीरज की मां से लिखित में शिकायत लेकर मंगेतर व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


नीरज के परिजनों का आरोप है कि मंगेतर के परिवार ने शादी से पहले इतनी शर्तें रख दीं कि वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने नीरज के मोबाइल के अलावा घर से कई चीजें कब्जे में ली हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मंगेतर प्राची और उसके परिवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाफराबाद थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के अयोध्या निवासी नीरज अपनी मां विमला देवी के साथ दिल्ली में मौजपुर की गली नंबर-7 में रहता था। पिता की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई मनोज और बहन पिंकी अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं। 

नीरज फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। दो साल पूर्व नीरज की मुलाकात एक शादी समारोह में यूपी के कानपुर निवासी प्रीति मोर्य से हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। प्रीति नीरज की दूर की रिश्तेदार भी लगती है। परिजनों की सहमति से 22 अप्रैल 2023 को दोनों की दिल्ली में सगाई हो गई। 


 

प्रीति रेलवे में नौकरी करती है, फिलहाल उसकी तैनाती प्रयागराज में है, वह वहीं रेलवे क्वॉर्टर में परिवार के साथ रहती है। नीरज की मां विमला ने आरोप लगाया कि सगाई के बाद प्रीति और उसके परिजनों ने नीरज पर इतनी शर्तें लगा दीं कि वह परेशान हो गया। 

 

यहां तक कि प्रीति ने शादी के बाद नीरज की मां को भी साथ रखने से मना कर दिया। इस बात से आहत होकर 24 अगस्त की सुबह 8.30 बजे नीरज ने दिल्ली के अपने घर में फंदा लगा लिया। पुलिस ने नीरज का मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

 

छानबीन के दौरान जब नीरज का मोबाइल अनलॉक किया गया तो उसने अपनी मौत से पहले एक वीडियो बनाकर प्रीति, उसकी मां मुन्नी देवी व बाकी परिजनों को जिम्मेदार बताया था। छानबीन के बाद मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed