{"_id":"e23763d321a296092a558f80f942af18","slug":"few-parks-in-janpath-barakhamba-parking-bay-rates-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीएमसी की महंगी पार्किंग से लोगों ने की तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीएमसी की महंगी पार्किंग से लोगों ने की तौबा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 May 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीएमसी को डिम्टस को पार्किंग संचालन का काम सौंपना महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। डिम्टस को सौंपी गई जनपथ व बाराखंबा रोड के सभी पार्किंग स्थल खाली रहते हैं। जबकि कनाट प्लेस के अन्य स्थानों पर ठेकेदारों की देखरेख में चल रही उसकी अधिकतर पार्किंग में वाहन खड़े करने की जगह नहीं होती। इसका मुख्य कारण डिम्टस के संचालन वाली पार्किंग में फीस अधिक होना है।
विज्ञापन
एनडीएमसी ने जनपथ और बाराखंबा रोड स्थित करीब एक दर्जन पार्किंग 25 दिन पहले निजी ठेकेदारों से लेकर डिम्टस को सौंप दी। इन पार्किंग की फीस 20 रुपये प्रति घंटा तय की गई है, वहीं मासिक पास की फीस दो हजार रुपये कर दी है। जबकि निजी ठेकेदार एनडीएमसी की पुरानी फीस दो घंटे तक वाहन खड़े करने के लिए 10 रुपये ले रहे है। उन पार्किंग में मासिक पास की फीस 12 सौ रुपये है।
विज्ञापन
डिम्टस को सौंपी गई पार्किंग में स्थानीय दुकानदारों और यहां कार्यालय में आने वाले लोगों ने वाहन खड़े करने बंद कर दिए हैं। इसके अलावा वे लोग भी इन पार्किंग में वाहन लेेकर आने बंद हो गए हैं जिनको फीस बढ़नेे के बारे में जानकारी है।
विज्ञापन
जनपथ स्थित दुकान चला रहे व्यापारी अशोक गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कनाट प्लेस स्थित पार्किंग में कार खड़ी करनी शुरू कर दी है। वे बेवजह प्रतिमाह आठ सौ रुपये पार्किंग के रूप में अधिक क्यों दे। जनपथ मार्केट के सामने पार्किंग में कार्यरत डिम्टस के कर्मचारी के अनुसार उन्हें जानकारी मिली है कि पहले यह पार्किंग कार्य दिवस में ही नहीं छुट्टी के दिन भी ठसाठस भरी रहती थी, लेकिन अब यह पार्किंग आधी से अधिक खाली पड़ी रहती है। यहां वाहन लेकर आने वाले लोग भी ज्यादा फीस होने का विरोध कर रहे है।
एनडीएमसी को भी हो रहा नुकसान
एनडीएमसी के अनुसार पार्किंग से होने वाली आय का 70 प्रतिशत हिस्सा उसे मिलेगा, जबकि 30 प्रतिशत आय डिम्टस के हिस्से में जाएगी। लिहाजा पार्किंग खाली रहने का एनडीएमसी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि निजी ठेकेदारों से उसे प्रतिमाह का फिक्स किराया मिलता था।
निजी ठेकेदारों के पास 90 फीसदी पार्किंग
एनडीएमसी की करीब 90 पार्किंग निजी ठेकेदार चला रहे हैं और वह उन पार्किंग को उनसे अनुबंध समाप्त होने के बाद ही ले पाएगी। बहुत सी पार्किंग का अनुबंध पूरा होने में कई-कई माह शेष हैं। इसके चलते फिलहाल डिम्टस को सौंपी गई पार्किंग अभी आबाद होनी असंभव है।