Shinata Chauhan: फेमिना मिस इंडिया सेकेंड रनर अप शिनाता चौहान पहुंचीं अपने कॉलेज, हुआ जोरदार स्वागत
फेमिना मिस इंडिया सेकेंड रनर अप शिनाता चौहान डीयू के महाराजा अग्रसेन कॉलेज की छात्रा हैं। जब शिनाता अपने कॉलेज पहुंची तो वहां उनका भव्य स्वागत हुआ। कॉलेज ने उनके लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध महाराजा अग्रसेन कॉलेज की छात्रा शिनाता चौहान ने फेमिना मिस इंडिया सेकेंड रनर अप का खिताब जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। जुलाई के शुरूआत में रनर-अप का खिताब जीतने के बाद बुधवार को शिनाता अपने कॉलेज पहुंची। वहां उनका भव्य स्वागत हुआ। कॉलेज ने उनके लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया। वह कॉलेज के पत्रकरिता विभाग की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं।
फेमिना मिस इंडिया सेकेंड रनर अप के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए कॉलेज के छात्रों में होड़ लगी रही। इस दौरान छात्रों ने उनके साथ ठुमके भी लगाए। कॉलेज के चेयरमैन अतुल कुमार जैन ने इस कार्यक्रम में कहा कि हमें अपनी सफलता के लिए भगवान, माता-पिता व अपने शिक्षकों को हमेशा कृतज्ञता दिखानी चाहिए। कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि उन्हें शिनाता पर गर्व है। उन्होंने जितनी लगन और क्षमता से अपने व्यक्तित्व को उभारा हैं, उसी की बदौलत आज वो यह कामयाबी हासिल कर पायी हैं।
अभिनंदन समारोह में शिनाता चौहान ने अपने अब तक के सफर और कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अपने माता-पिता व अपने शिक्षको का आभार जताया। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को दिया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें मिस इंडिया बनने के लिए प्रेरित किया और इस सपने के साथ जीना सिखाया।
कार्यक्रम समापन के बाद फेमिना मिस इंडिया सेकंड रनर अप 2022 शिनाता चौहान कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार तिवारी के साथ विश्वविद्यालय गई। वहां उन्होंने डीन ऑफ कॉलेजिस प्रो. बलराम पाणि व रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता, साउथ कैंपस डायरेक्टर प्रकाश सिंह से भी मुलाकात की।