फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female tutor steals jewellery worth Rs 50 lakh from student's house, arrested

Delhi NCR News: महिला ट्यूटर ने छात्रा के घर से चुराए 50 लाख के जेवरात, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
-बाहरी जिला के पश्चिम विहार ईस्ट की वारदात, पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी 35 वर्षीय ट्यूटर को दबोचा, आरोपी की निशानदेही पर पूरे जेवरात बरामद
विज्ञापन

-बच्ची को पढ़ाते समय घर की अलमारी खुली देखकर दिया वारदात को अंजाम, बाद में ट्यूशन पढ़ाने के बाद चुपचाप बैग में सामान डालकर निकल गई ट्यूटर, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला के पश्चिम विहार ईस्ट में एक महिला ट्यूटर ने अपनी छात्रा के घर से 50 लाख से अधिक के सोने-हीरे के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार को पता चला तो फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। बाद में आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 6 सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चूड़ियां, सोने के दो सेट और काफी सारे हीरे के जेवरात बरामद हो गए। पूछताछ के दौरान महिला ट्यूटर ने खुलासा किया है कि उसने अलमारी खुली देखी तो उसकी नियत खराब हो गई। बाद में वह चुपचाप जेवरात चोरी कर फरार हो गई। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को चोरी के संबंध में एक शिकायत मिली थी। पश्चिम पुरी में रहने वाले एक परिवार ने बताया कि उनके घर से किसी ने 50 लाख से अधिक के जेवरात चोरी कर लिए हैं। फौरन मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

छानबीन में पुलिस को पता चला कि घर में छठी कक्षा की छात्रा को पढ़ाने के लिए पश्चिम पुरी से ही एक ट्यूटर आती है। परिजनों ने उस पर ही शक जाहिर किया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। छानबीन के बाद टीम आरोपी 35 वर्षीय ट्यूटर के घर पर पहुंची। पुलिस ने उससे पूछताछ की। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके घर से ही सारे जेवरात और अन्य कीमती सामान बरामद हो गया। ट्यूटर ने बताया कि उसे कुछ देर के लिए लालच आ गया था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article