फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female soldiers, including three deaths from dengue.

डेंगू से महिला सिपाही समेत तीन और की मौत

Wed, 16 Sep 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Female soldiers, including three deaths from dengue.
मंगलवार को डेंगू से एक महिला कांस्टेबल समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं इनका उपचार कर रहे डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि की है।
विज्ञापन


महिला सिपाही रमा शर्मा का इलाज कर रहे डॉ. अरविंद डोगरा ने बताया कि गंभीर हालत में कांस्टेबल को अस्पताल लाया गया। मंगलवार सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई।

महिला के बेटे भानु ने बताया कि मम्मी को 2 सितंबर से बुखार था। पहले मेडिकल स्टोर से दवा खिलाई। तबियत बिगड़ने पर 10 सितंबर को श्यामलाल पन्ना लाल अस्पताल से टेस्ट कराया।
विज्ञापन


पता चला कि उन्हें डेंगू है। 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करा दिया। सुधार न होने पर 12 को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। सुधार नहीं हुआ तो 13 को यशोदा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमा को पति बृजेश की जगह 2011 में जॉब मिली थी। रमा के चार बच्चे हैं। बेटे भानू ने बताया कि बड़ी बहन प्रगति की शादी हो चुकी है।

वहीं विजयनगर की शोभा भी यशोदा में 11 सितंबर को भर्ती हुईथी। पति सुनील पाल का कहना है कि शोभा को दस दिन से बुखार था। 11 कोे यशोदा अस्पताल लाए।

डॉक्टर गौरव कौशिक ने बताया कि शोभा को डेंगू था। इसकी वजह से 14 सितंबर को उनकी मौत हो गई। दूसरी आेर भाटिया मोड़ की शीला की भी यशोदा अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है।

बुखार की चपेट में आकर महिला समेत दो की मौत

मोदीनगर और मुरादनगर में एक महिला और सात साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजन कहते हंै कि वह डेंगू की चपेट में थे। मोदीनगर की दयापुरी कालोनी निवासी दीपक का सात वर्षीय बेटा पुष्कर पांच दिन से बुखार में था।

दो दिन पहले उसे निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया था, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण बताए गए थे।

उधर, मुरादनगर के सुल्तानपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी ममता (41) सात दिन से बुखार की चपेट में थी। सोमवार रात उसकी गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

इंदिरापुरम में चार लोगों को डेंगू
इंदिरापुरम में चार डेंगू के मामले सामने आए हैं। वहीं, शहीद नगर में भी डेंगू का एक संभावित मरीज मिला है। शहीद नगर निवासी दानिश (25) को करीब दो दिन से बुखार था। मंगलवार को तबीयत अचानक बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि प्लेटलेट्स नहीं बढ़ती है तो उन्हें एडमिट करना होगा।

वहीं, इंदिरापुरम की आम्रपाली विलेज अपार्टमेंट में रहने वाले भारती, हर्ष, विमलेश और अंकुर गुप्ता को भी करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। उन्होंने अपनी जांच कराई तो उनकी प्लेटलेट्स भी कम पाई गई।


इन सभी लोगों का इलाज हॉट सिटी के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। अब इनकी हालत में सुधार है। रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है। सोसायटी के लोगों को डेंगू होने से रेजिडेंट्स खौफ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed