{"_id":"5ea4e7aea743401dbc47920f","slug":"female-head-constable-was-missing-from-home-quarantine-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः होम क्वारंटीन से गायब थी महिला हेड कांस्टेबल, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः होम क्वारंटीन से गायब थी महिला हेड कांस्टेबल, केस
Sun, 26 Apr 2020 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : Social Media
होम क्वारंटीन के नियम तोड़ने में आम लोगों के बाद अब पुलिसकर्मियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल महिला हेड कांस्टेबल को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया था। गूगल से उसकी लोकेशन देखी गई, तो वह अपने घर से गायब मिली। उसकी लोकेशन गुरुग्राम के ककरौला पचगांव की मिली। फौरन वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। जांच के बाद महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
बाहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 34 वर्षीय महिला हेड कांस्टेबल परिवार के साथ पीरागढ़ी के एकता विहार में रहती है। वह बाहरी जिले के पश्चिम विहार वेस्ट थाने में तैनात है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर उसे 11 अप्रैल को होम क्वारंटीन किया गया था। 16 और 18 अप्रैल को गूगल से उसकी लोकेशन देखी गई, तो वह अपने घर से गायब मिली। उसकी लोकेशन गुरुग्राम के ककरौला पचगांव की मिली।